फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: एटा पुलिस ने हवालात में रात भर भूखा-प्यासा रखा युवक, सुबह हो गई मौत... थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित

Mon, 17 Jun 2024 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने बेरहमी की सारी हदों को पार कर दिया। एक युवक को भूखा प्यासा रातभर हवालात में रखा। सुबह भी उसे खाने पीने के लिए नहीं दिया गया। सुबह-सुबह उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
विज्ञापन
हवालात में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के निधौली कलां थाने की हवालात में एक युवक की मौत हो गई। इसमें प्रथम दृष्टया दोषी ठहराते हुए थाना प्रभारी और मुंशी को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


निधौली निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। उसकी दुकान पर ही राकेश काम करता था। सिलाई के रुपयों के लेनदेन को लेकर हुसैन मोहम्मद से विवाद हुआ। रविवार रात उसे पीट दिया गया। किसी ने मोबाइल से पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पहुंची पुलिस उसके साथ राकेश को भी उठाकर थाने ले आई। रात में दोनों के हवालात में रखा गया। कुछ भी खाने-पीने को नहीं दिया गया। सोमवार सुबह भी कुछ नहीं दिया गया। सुबह करीब 9 बजे बिजली चली गई और राकेश की हालत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात दोनों के परिवार का कोई सदस्य नहीं आया, जिसके चलते रात में रोका गया था। लेकिन खाना आदि न देना बड़ी लापरवाही है। गर्मी का मौसम है। संभवत: खाना न मिलने की वजह से तबीयत खराब हुई और एक व्यक्ति की मौत हो गई। लापरवाह थाना प्रभारी जेपी अशोक और हेड मुंशी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच कराई जा रही है। अन्य जो भी जानकारी सामने आएगी उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें