फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: पुलिस और स्वॉट टीम की बड़ी कार्रवाई, पांच लुटेरे गिरफ्तार, बोलेरो सहित लूट का सामान बरामद

Wed, 19 May 2021 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

आरोपियों से 20 हजार 200 रुपये, एक बाइक, एक बुलेरो कार, एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जैथरा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। चार लूट की वारदातों का खुलासा हुआ है। लूटा गया सामान और नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस और स्वॉट टीम ने दरियावगंज तिराहे के पास से देवेश उर्फ सौरभ निवासी दौलतपुर जैथरा, अविनाश निवासी बजीरपुर थाना हरीपर्वत आगरा और रितिक निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली देहात को तीन तमंचों सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से 20 हजार 200 रुपये, एक बाइक, एक बुलेरो कार, एक मोबाइल बरामद हुआ है। संदीप, अभिषेक और दीपू निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली देहात फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने जैथरा क्षेत्र में दो, बागवाला और कोतवाली देहात क्षेत्र में एक-एक लूट करना कबूल किया है। उधर, थाना मारहरा पुलिस ने लूट की वारदात में वांछित चल रहे अमित कुमार और आकाश निवासी मोहल्ला गड्ढा थाना मिरहची को गिरफ्तार किया है। लूटी गई बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-
मथुरा में बेकाबू संक्रमण: तीन मरीजों की मौत, 223 नए पॉजिटिव मिले, आश्रय सदन में 11 और माताएं संक्रमित मिलीं
मथुरा: गंभीर बीमारी से जूझ रही बिटिया की मदद को आगे आया अमर उजाला फाउंडेशन, आप भी कर सकते हैं सहयोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें