फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद की निगरानी के दौरान एटा के लाल ने गंवाई जान, दिवाली पर गम में डूबा गांव

Sat, 26 Oct 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लद्दाख में हजारों फीट ऊंची बर्फ की चोटियों पर सरहद की निगरानी के दौरान हुए हादसे में एटा के लाल ने जान गंवा दी। जवान लद्दाख (लेह) में तैनात था, यहां पर बर्फ में फिसलने से गिर गया। सिर में गंभीर चोटें आई थी। शुक्रवार को चंडीगढ़ के सैनिक अस्पताल उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी विश्वनाथ सिंह का बेटा सनोज यादव सेना में सेवाएं दे रहा था। वर्तमान में सनोज की तैनाती लद्दाख (लेह) में थी, ड्यूटी के दौरान सनोज यादव बर्फ में फिसल गए और सिर में गंभीर चोटें आई। 

सिटी स्केन में पता चला कि सिर के पिछले हिस्से में खून जम गया है। इसका इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार को करीब तीन बचे सनोज यादव ने अंतिम सांस ली। इसकी खबर परिजनों को दी गई तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

परिजन खबर मिलने के साथ ही चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। जवान का पार्थिव शरीर सेना के द्वारा परिजनों को वहीं सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद वो पार्थिव शरीर को लेकर शनिवार को गांव पहुंचेंगे जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर के दोपहर तक आने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

दो मासूम बच्चे छोड़ गए

सनोज यादव अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं। पत्नी प्रीति यादव राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज राजा का रामपुर में शिक्षिका हैं। बड़े बेटे की उम्र पांच और छोटे की दो साल है।

त्योहार की खुशियों के बीच मातम

गांव असदपुर में दीपावली की तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को सनोज यादव की मृत्यु की खबर मिली तो पूरा गांव गम में डूब गया। इस दुख की घड़ी में ग्रामीण अब जवान के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें