घनश्याम भारतीय ने बताया कि आमजन की भागीदारी कराने के लिए शनिवार को शाम साढे पांच बजे बाह के रोडबेज बस अड्डे के पास से निजी बसें बटेश्वर के लिए संचालित होंगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग दीपोत्सव में शामिल हो सकें। उन्होंने क्षेत्रीय सभी लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया है।
बता दें कि बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव भी है। अटल जी का बचपन बटेश्वर की गलियां में ही बीता। आज भी यहां उनके परिवार के लोग रहते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें