सिंचाई विभाग द्वारा लगातार कटानरोधी कार्य किए जा रहे हैं। रविवार को भी कटानरोधी कार्यों का सिलसिला जारी रहा। बरौना के ग्रामीण अशोक शाक्य ने बताया कि गोलाई में गंगा काली मंदिर और भूरे के मकान के बीच में कटान कर रही है। कटान का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे चिंताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि पूरे गांव के लोग इस आपदा को लेकर परेशान हैं।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि बरौना के पश्चिमी क्षेत्र में कटान हो रहा है। कटानरोधी कार्य निरंतर जारी हैं। गंगा की धारा ने स्थान परिवर्तित किया है, जिससे यह कटान हुआ है। गंगा का पानी कम होने से जल्द इस आपदा से राहत मिल जाएगी।