फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने सरकारी हैंडपंपों से हटवाए सबमर्सिबल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। नगर में लगे सरकारी हैंडपंपों को अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया। अधिशाषी अधिकारी (ईओ) ने चार सरकारी हैंडपंपों से सबमर्सिबल निकलवाए। दोबारा सबमर्सिबल डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सरकारी हैंडपंपों का लोग निजी उपयोग कर रहे हैं। करीब 50 से अधिक सरकारी हैंडपंपों में रसूखदारों ने सबमर्सिबल लगा लिए हैं। ‘अमर उजाला’ ने शनिवार के अंक में इस संबंध में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान जिला प्रशासन के साथ ही ईओ डॉ. आरपी सिंह लिया। उन्होंने अभियान चलाया और टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचकर पहले दिन चार हैंडपंपों से सबमर्सिबल हटवाए। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी हैंडपंपों से सबमर्सिबल हटवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन हैंडपंपों से सबमर्सिबल हटवाए गए हैं, उनकी समय-समय पर नगर पंचायत कर्मचारी जांच करेंगे। दोबारा सबमर्सिबल मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर में लगे चार इंडिया मार्का सरकारी हैंडपंपों से सबमर्सिबल हटवाई गई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सभी हैंडपंप कब्जा मुक्त कराए जाएंगे।
-डॉ. आरपी सिंह, ईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें