फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला पर चाकू से प्रहार, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला पर गांव के तीन आरोपियों ने चाकू से प्रहार किया। जिसमें महिला घायल हो गई। महिला ने गांव के ही तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नौरथा निवासी सियावती 19 जुलाई की शाम घर पर अकेली थी। तभी उसके घर में गांव के ही सनोज, मनोज, अनूप घुस आए। आरोपी गाली गलौज करने लगे। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी और उस पर चाकू से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों के समीप आता देख आरोपी मौके से भाग गए। महिला ने उपचार के बाद पुलिस को घटना की तहरीर आरोपियों के खिलाफ दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें