फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी की परीक्षा में बंपर नकल

Thu, 05 Mar 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में भी बंपर नकल हुई। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रश्नों के उत्तर बोलकर लिखाए गए। एसडीएम खेरागढ़ और जिला विद्यालय निरीक्षक को दो-दो केंद्रों पर कापियों में उत्तर एक जैसे लिखे मिले। संबंधित केंद्रों की परीक्षा निरस्त करने और उनको काली सूची में डालने की संस्तुति की गई है। वहीं डीआईओएस बालिका शिक्षा ने एक ही केंद्र से सात परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

डीआईओएस दिनेश कुमार यादव ने भोजराज इंटर कालेज और भूरेलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोंडरा में सामूहिक नकल पकड़ी। सभी परीक्षार्थियों की कापियां एक जैसी लिखी हुई थीं। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों की हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त कर, केंद्रों को डिबार सूची में डालने की संस्तुति की जा रही है। एसडीएम खेरागढ़ रामसिंह गौतम को बुद्धाराम इंटर कालेज और अवंतीबाई इंटर कालेज में परीक्षार्थियों की कापियों पर उत्तर एक जैसे लिखे मिले। डीएम को परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट भेजी है। दोनों केंद्रों की परीक्षा निरस्त करने और उनको काली सूची में डालने की संस्तुति की है।
वहीं डीआईओएस बालिका शिक्षा डा. जितेंद्र सिंह यादव ने गुलकंदी देवी अग्रवाल इंटर कालेज में सात नकलचियों को पकड़ा। इसमें छह बालक और एक बालिका शामिल हैं।
विज्ञापन


‘डर है कि उत्तर पुस्तिका लेकर न भाग जाएं’
मंगलवार को एडीआईओएस डा. धर्मेंद्र शर्मा ने फाउंड्री नगर के पीडी जैन इंटर कालेज में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया था। यहां नीचे के कमरे खाली थे और ऊपर के कक्षों में परीक्षा हो रही थी। इस पर केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा था। बुधवार को केंद्र व्यवस्थापक ने एडीआईओएस को जवाब दिया। उनका कहना है कि पूर्व की परीक्षा में केंद्र पर पथराव हो चुका है। गेट खुला होने और सुरक्षाकर्मी न होने से छात्र द्वारा उत्तर पुस्तिका लेकर भागने का खतरा बढ़ जाता है। गेट से कमरों की दूरी कम है। वहीं बाहरी भीड़ भी व्यवधान डालती है।

नकल कराने के प्रयास में दो पकड़े
अछनेरा। हरप्रसाद इंटर कालेज और शिव प्रसाद इंटर कालेज के बाहर से बुधवार को नकल कराने का प्रयास करने वाले मांगरौल निवासी जितेंद्र और सुरेश चाहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शांति भंग में जेल भेजा है।

प्रबंधक की बेटी कक्ष निरीक्षक और भतीजी दे रही परीक्षा
एसडीएम किरावली रेखा एस. चौहान ने विमला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारा से एक कक्ष निरीक्षक को हटाया। एक कक्ष में विद्यालय प्रबंधक की भतीजी परीक्षा दे रही थी। वहीं प्रबंधक की बेटी उसी कक्ष में कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात थी। कक्ष निरीक्षक को तत्काल कार्य मुक्त किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें