फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अछनेरा में फुटपाथों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
अछनेरा के फुटपाथ पर अवैध कब्जा
विज्ञापन
अछनेरा। कस्बे में फुटपाथों पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया है। बाजार क्षेत्र में दुकानदारों और ठेल-खोमचे वालों के कब्जे से सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि थाना चौराहा से पहाड़ लेन रोड तक और विद्यालयों के सामने भी अवैध कब्जे हैं। थाने के सामने तक फुटपाथों पर कब्जा होने से सड़क संकरी हो गई है। सबसे अधिक परेशानी बुधवार को होती है, जब साप्ताहिक मंडी लगती है। इस दिन दर्जनों गांवों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं, जिससे भीड़ बढ़ जाती है। अतिक्रमण के कारण जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंस जाते हैं। स्थानीय रामेश्वर सिंह, धर्मवीर छोकर, निर्मल सिंह आदि लोगों ने अधिशासी अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने नगर पालिका से अभियान चलाकर फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि पूर्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चला था और अब जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें