फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश में तिरपाल तानकर करना पड़ा दाह संस्कार

विज्ञापन
हंसपुरा में बारिश के चलते तिरपाल डालकर अंतिम संस्कार करते ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। विकासखंड के ग्राम हंसपुरा में श्मशान घाट पर टिनशेड न होने से मंगलवार को बारिश के बीच ग्रामीणों को तिरपाल लगाकर शव का दाह संस्कार करना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम हंसपुरा निवासी सत्यप्रकाश सक्सेना का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन वहां बारिश से बचाव के लिए टिनशेड की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर चिता को बारिश से बचाया और किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर टिनशेड की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाजसेवी सुनील कुमार पाराशर ने कहा कि किसी व्यक्ति की अंतिम विदाई के समय भी ऐसी अव्यवस्था होना बेहद दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की इस मूलभूत समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि श्मशान घाट में टिनशेड एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण की मांग पर जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से श्मशान घाट पर जल्द पक्का टीनशेड और आवश्यक निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें