फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शाहगंज से कलेक्ट्रेट तक चला बुलडोजर, अवैध निर्माण हुए ध्वस्त; दुकानदारों का विरोध भी रहा बेअसर

Thu, 16 Apr 2026 09:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नगर निगम ने शाहगंज बाजार से कलेक्ट्रेट तक अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर फुटपाथ खाली कराए। दुकानदारों के विरोध के बावजूद टास्क फोर्स और पुलिस ने कार्रवाई जारी रखते हुए अवैध ढांचे हटाए।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम ने बुधवार को शाहगंज बाजार से कलेक्ट्रेट तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन टास्क फोर्स के आगे एक नहीं चली।
विज्ञापन


टीम ने फुटपाथों पर अवैध रूप से रखे गए आधा दर्जन से अधिक खोखों को जब्त कर लिया। दुकानों के आगे लगाए गए तिरपाल, शेड और अन्य अस्थायी ढांचों को हटा दिया।

तहसील रोड पर कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध किया। उन्होंने अभियान को रोकने की कोशिश की। टास्क फोर्स और पुलिस ने सख्ती दिखाते अभियान को जारी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें