आगरा के थाना शाहगंज पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश पकडे। इनमें एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी भीड़भरे बाजार से वाहन चोरी करते थे। चोरी की गई बाइक 10 से 15 हजार में बेच देते थे।