आरबीएस कॉलेज के कृषि संकाय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिचपुरी। आरबीएस कॉलेज कृषि संकाय बिचपुरी में शुक्रवार को कृषि शिक्षा एवं रोजगार अवसर पर व्याख्यान आयोजित किया गया। अनुभव क्रियान्वयन समिति के इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. राजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं रोजगार की संभावनाएं बताईं।
प्रो. राजवीर सिंह ने कहा कि कृषि केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षण, अनुसंधान, कृषि उद्यमिता, एग्री-बिजनेस, कृषि विपणन, फूड प्रोसेसिंग, स्मार्ट फार्मिंग जैसे अनेक क्षेत्रों में रोजगार दे रही है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की छात्रवृत्तियों एवं अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप की जानकारी छात्रों को दी। प्रानुशासक डॉ. बृजेश चतुर्वेदी ने रबी मौसम की कृषि गतिविधियों एवं ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि में यदि युवा नई तकनीकों को अपनाएं, तो वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोगी बन सकते हैं।
इस दौरान डॉ. उमा सिंह, डॉ. शिवशंकर, डॉ. अजीत सिंह तथा छात्रों में प्रशांत सिंह, अभिषेक सिंह, दीपेश शर्मा, अजय कुमार, प्रवीन कुमार, आकाश और विनोद कुमार मौजूद रहे।