फतेहाबाद। रोजगार सेवकों ने पिछले सात महीने से वेतन ने मिलने पर सोमवार को खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
रोजगार सेवकों ने बताया कि वेतन न मिलने से उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। होली का त्योहार भी फीका रहा। उनका कहना है कि वे ईमानदारी से अपना काम करते हैं। शीघ्र मानदेय न मिलने पर सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में हरीश शर्मा, संतोष शर्मा, विनय रावत, प्रमोद कुमार, चंद्रपाल, प्रवीन शर्मा, सतेंद्र सिंह, रामनिवास, राजेंद्र और जितेंद्र सेंगर आदि शामिल हैं। संवाद