कफन के लिए अलग से है 140 रुपये की रसीद
पोस्टमार्टम हाउस पर शव के कफन और पॉलिथीन के लिए 140 रुपये में किट मिलती है। इसे क्षेत्र बजाजा कमेटी की ओर से उपलब्ध कराया जाता है। क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने बताया कि इस शुल्क की रसीद भी दी जाती है।
शिकायत मिली है, जांच कराकर करेंगे कार्रवाई।
ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: पति की जासूसी से परेशान होकर पत्नी ने छोड़ा घर, एक महीने पहले हुई थी शादी
अमानवीय है ये कृत्य
सीएमओ डाॅ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पर शव देने के लिए मृतकों के परिजन से रुपये वसूलने की शिकायत मिली है। इसके दो वीडियो भी मिले हैं। ये बेहद अमानवीय है। इसकी जांच करा रहे हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।