फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजमहल पर शर्मसार करने वाली तस्वीर, गंदगी देख सफाई में जुटी विदेशी पर्यटक; अखिलेश ने कसा तंज

Fri, 17 Nov 2023 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के मुख्य गुंबद पर गंदगी देख विदेशी महिला पर्यटक से रहा नहीं गया। उसने खुद ही वहां बिखरे शू कवर उठाना शुरू कर दिए।
 
विज्ञापन
ताजमहल पर खुद ही सफाई करती विदेशी महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में फैली गंदगी देखकर एक विदेशी सैलानी ने मुख्य गुंबद पर बिखरे शू कवर उठाकर डस्टबिन में डालना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट करके तंज कसा कि दिखावटी झाड़ू अब कहां गई। शू कवर, पानी की बोतलों को इकट्ठा करके डस्टबिन में डाला गया था। यह वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
ताजमहल में पश्चिम बंगाल के युवक के नमाज पढ़ने पर हिंदूवादी संगठन अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य जुलूस के रूप में पुरातत्व विभाग के कार्यालय पहुंचे। संगठन ने ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान को निलंबित करने की मांग की। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में सीआईएसएफ का जवान ताजमहल के अंदर नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है, उसने उसे नहीं रोका। इसके बाद सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज वर्मा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विपिन राठौर, शंकर श्रीवास्तव, विशाल कुमार, सूरज ठाकुर, राहुल सिंह, जयवीर शर्मा, मनीष कुमार, लखन चौधरी, सुनील, लव कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें