फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मूर्ति विसर्जन के लिए गया था 11वीं का छात्र, यमुना में डूबकर हो गई मौत

Wed, 16 Oct 2024 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मूर्ति विसर्जन के लिए 11वीं का छात्र गया था। यमुना में डूबकर मौत हो गई। बुधवार को घरवालों ने उसकी शिनाख्त की है।
विज्ञापन
यमुना में डूबकर युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में सोमवार को यमुना में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई। शव 11वीं के छात्र प्रमोद का था। 
विज्ञापन


शोभा नगर, फाउंड्री नगर में सोमवार सुबह एक युवक शव यमुना में मिला था। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सौ फीट, कालिंदी विहार निवासी प्रमोद (20) के रूप में हुई। परिजन ने पुलिस को बताया कि प्रमोद 11वीं का छात्र था। इसके साथ काम भी करता था। पिता बीमार रहते हैं। 
विज्ञापन


12 अक्तूबर को वह घर से यमुना में मूर्ति विसर्जन के लिए गया था। फुफेरी बहन खुशी ने उसे देखा था। मंगलवार को थाना ट्रांस यमुना पहुंचने पर शव मिलने की जानकारी पर पोस्टमार्टम गृह आए। वह यमुना में कैसे गिरा? यह पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि यमुना में विसर्जन के दौरान डूबने की आशंका है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें