फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री पुलिस: विवेचना में दुष्कर्म के आरोपी का नाम ही कर दिया गायब, कोर्ट ने किया तलब; पीड़िता ने दिए थे बयान

Wed, 16 Oct 2024 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में पुलिस ने विवेचना के दौरान दुष्कर्म के आरोपी का नाम ही निकाल दिया। अब कोर्ट ने तलब किया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बयान दिए थे। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पीड़िता के आरोपी के खिलाफ बयान दिया। इसके बाद भी विवेचक ने विवेचना में दुष्कर्म, पिटाई करने व अन्य आरोपों में आरोपी सुनील शर्मा का नाम निकाल दिया। पीड़िता के प्रार्थनापत्र पर एसीजेएम-2 बटेश्वर कुमार ने विवेचक को मुकदमे के विचारण के लिए तलब करने के आदेश दे दिए।

विज्ञापन


थाना मलपुरा में दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता 18 नवंबर 2019 की रात 9 बजे आरोपी राजबहादुर व अन्य के खिलाफ पिटाई करने, धमकाने की तहरीर देने थाने जा रही थी। रास्ते में आरोपी सुनील शर्मा ने थाने ले जाने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। 

जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस एवं मजिस्ट्रेट को समक्ष दिए बयानों में आरोपी पर दुष्कर्म व अन्य आरोप लगाए थे। इसके बाद भी विवेचक ने आरोपी का नाम मुकदमे से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें