दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय पर संयुक्त संघर्ष समिति ने काम बंद कर धरना दिया। संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ओपी गुप्ता ने कहा कि संसद में अलोकतांत्रिक तरीके से विद्युत संशोधन बिल पेश किया गया है।
आगरा में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल-2022 के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। काम बंद कर बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ओपी गुप्ता ने कहा कि संसद में अलोकतांत्रिक तरीके से विद्युत संशोधन बिल पेश किया गया है। सह वर्तमान स्वरूप में वापस लिया जाए और बिजली मामलों की संसद की स्टैंडिंग कमेटी को भेजा जाए, जहां स्टेक होल्डर्स अपना पक्ष रख सकें। अध्यक्षता कर रहे दुर्गाप्रसाद ने बताया कि बीते साल केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से इस बिल पर वादा किया था कि बिना वार्ता के इसे पेश नहीं करेंगे। यह वादाखिलाफी है।