फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बकाया वसूली कर रोकी जाए बिजली चोरी

Sat, 07 Oct 2023 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया वसूली कर रोकी जाए बिजली चोरी
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने समीक्षा कर निर्देश दिए



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने अधिशासी अभियंताओं के साथ शनिवार को पावर हाउस में बैठक करके बकाया वसूली और बिजली चोरी की समीक्षा की। बिजली चोरी रोककर बकाया बिल वसूली के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए।

पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता विद्युत रविप्रताप सिंह ने बिजली चोरी अभियान के संबंध में चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। अधीक्षण अभियंता ने कहा बिजली चोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। अगर कोई बिजली चोरी कराने में शामिल होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बकाया बिल वसूली के लिए बड़े बकाएदारों की सूची बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के समय जेई और एसडीओ कॉल रिसीव करके उपभोक्ताओं को कटौती के संबंध में सही जानकारी दें। मीटर रीडर और लाइनमैन पारदर्शिता के साथ काम करें। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। बिजली चोरी और बकाया जमा कराने की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल, दीपक मिश्रा, आशीष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें