फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे की रोस्टिंग के बाद भी बिजली गायब

विज्ञापन
23एमएनपी-22-बिछवां के गांव सहारा में जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी) । तहसील क्षेत्र में भीषण गर्मी के बाद भी बिजली कटौती थमने का नाम नही ले रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने जल्द ही ऊर्जा मंत्री से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सुधार न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
तहसील क्षेत्र में बिजली का रोस्टर पिछले एक माह से सही नहीं चल रहा है। दिन से रात तक चार से लेकर सात घंटे तक की रोस्टिंग के नाम पर कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रोस्टिंग ने नाम पर कटौती की गई।
शनिवार को बिजली दोपहर दो बजे आई तो मैनपुरी से आ रही ट्रिपिंग के नाम पर अघोषित कटौती की गई। लगातार बिजली कटौती से लोग पेरशान हैं। लोगों की दिचयर्या प्रभावित हो रही है। सुबह से लेकर दोपहर तक लगातार कम समय तक बिजली न आने से लोग परेशान हो रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, सूर्यप्रताप चौहान, राजीव गुप्ता, रामबाबू सविता, विवेक चौहान, मंगल भदौरिया, कमलकांत शर्मा, जावेद खां, दीपक चौहान, एसके भदौरिया ने ऊर्जा मंत्री से मिलकर बिजली कटौती रोकने और लापरवाह अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

अघोषित कटौती से परेशानी
कुरावली। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग बेहाल रहे। बिजली विभाग द्वारा कोई पूर्व सूचना नहीं देने से लोगों में रोष व्याप्त रहा। नगर के राजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद का कहना है बिना किसी पूर्व सूचना कइे बिजली विभाग द्वारा लगातार कटौती की जा रही है। उनहोंने डीएम से गर्मी में नियमित रूप से आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें