एटा के जलेसर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम उस समय आफत में पड़ गई, जब उन पर हमला हो गया। जान बचाने के लिए दौड़ लगाई पड़ गई। पुलिस के आने पर मामला शांत हो सका।
एटा के जलेसर में विद्युत टीम पर हमला किया गया। यहां टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गई थी। लोगों ने विरोध करते हुए टीम को घेर लिया। इस दौरान लाठी डंडों से पिटाई करना शुरू कर दी। जान बचाने के लिए एसडीओ समेत अन्य कर्मचारियों को वहां से दौड़ लगानी पड़ गई। इस दौरान उन पर पत्थरों से भी हमला किया गया। इस घटना में विद्युत कर्मचारी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
जलेसर में एसडीओ कार्यालय के निकट मोहल्ला सादात में विद्युत विभाग की टीम पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गई थी। यहां लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने मौके पर एसडीओ गुलशन किशोर और जेई संदीप सिंह को मौके पर बुला लिया। एसडीओ गुलशन किशोर उपभोक्ताओं को समझा रहे थे, उसी दौरान लोग न जाने किस बात पर आक्रोशित हो उठे।
इस दौरान लोगों ने ईंट-पत्थर उठा लिए। लाठी डंडों से लैस होकर हमला कर दिया। टीम को जान बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने स्मार्ट मीटर लगाए।