फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना खत्म पर काम पर नहीं लौटे विद्युत संविदाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन दिनों की हड़ताल के बाद शुक्रवार को विद्युत संविदाकर्मियों ने धरना खत्म कर दिया। वे विद्युत उपकेंद्रों पर तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। फोन पर आने वाली फॉल्ट व अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों को भी संविदाकर्मियों ने अटेंड नहीं किया। इससे परेशानी बरकरार रही।
विज्ञापन

समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर विद्युत निगम के संविदाकर्मी आंदोलन कर रहे हैं। इसी के तहत वे 15 नवंबर से हड़ताल पर हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद शुक्रवार को संविदाकर्मी अपने-अपने उपकेंद्र पर लौट गए। सुबह समय से वे विद्युत उपकेंद्रों पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। लोगों द्वारा फोन पर फॉल्ट और बिजली कटौती संबंधी कई शिकायतें दिन भर आती रहीं। लेकिन उन समस्याओं को दूर करने के लिए संविदाकर्मी नहीं गए। संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन जारी रहेगी। कर्मचारियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संविदाकर्मियों द्वारा कार्य न किए जाने के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई उपभोक्ताओं ने बिजली का तार जलने, मोहल्ले में बिजली न आने या तार नीचे होने जैसी शिकायतें कीं, लेकिन इन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। समस्याओं के चलते वे दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें