फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाले में मिली बिजली मिस्त्री की लाश, शरीर पर थे चोटों के निशान; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 Jun 2026 09:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवक बिजली का काम करता था। परिवार में उसका बड़ा भाई पवन बघेल है। परिजन ने बताया कि संजय को शराब पीने की लत थी। आशंका है कि उसे हत्या करके नाले में फेंक दिया गया है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-प्रथम में चार सैयद चौराहे के पास नाले से 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खंदौली के नाई की सराय निवासी संजय बघेल के रूप में हुई है। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नाई की सराय निवासी 30 वर्षीय संजय बघेल के रूप में हुई। वह बिजली का काम करता था। परिवार में उसका बड़ा भाई पवन बघेल है। परिजन ने बताया कि संजय को शराब पीने की लत थी। आशंका है कि उसे हत्या करके नाले में फेंक दिया गया है। 

शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसे में पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नाले में शव दिखाई देने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक के अंतिम समय की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें