फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिरा, दबकर 10 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत

Tue, 09 May 2023 07:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। हादसे में खंभे के नीचे दबकर 10 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Agra News: हादसे के बाद घर में बैठे परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। खंभे के नीचे दबकर 10 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


हादसा शमसाबाद थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में हुआ। गांव निवासी 10 वर्षीय बालक शिवम पुत्र स्व. सत्यप्रकाश घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय गांव में सीसी खरंजा निर्माण के लिए डस्ट लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली आई। चालक अचानक अनियंत्रित हो गया। गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। 

घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल

गाड़ी से टकराने के बिजली का खंभा टूट गया। खंभा घर के बाहर खेल रहे शिवम के ऊपर जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन बहनों में इकलौता भाई था

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन बहनों में अकेला भाई था। घर में उसकी तीन बहनें खुशी (8), काजल (6), नंदनी (4) हैं। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार दीक्षित ने बताया अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें