फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपढ़ से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक जीते चुनाव

Tue, 03 Nov 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत में इस बार कम पढ़े लिखे सदस्यों का बहुमत रहने वाला है। प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल तक पढ़े उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं। हालांकि ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट भी चुने गए हैं, लेकिन इनकी संख्या कम है।
विज्ञापन

पांचवी तक पढ़े नवनिर्वाचित सदस्यों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इनमें वार्ड तीन से उर्मिला देवी, पांच से राधा, सात से सर्वेश कुमारी, 19 से अंशू, 44 से अरुणा देवी, 48 से निर्मला शामिल हैं। पुरुषों में  22 से राम सिंह, 40 से नेत्रपाल सिंह, 42 से राम सेवक और 50 से रिंगी लाल हैं।
देर रात तक मिले नतीजों में निरक्षर विजेताओं में सिर्फ वार्ड 29 की पार्वती का नाम है। आठवीं तक पढ़े लिखों में वार्ड छह से सत्य प्रकाश, 21 से जनक सिंह का नाम है। दसवीं पास में 15 से राकेश, 43 से राघवेंद्र, 46 से जयप्रकाश और 51 से रेखा देवी हैं।
विज्ञापन

इंटर तक पढ़े लिखों में दो से रश्मि, 18 से प्रेम सिंह जादौन, 41 से श्रीकृष्ण हैं। ग्रेजुएट में 16 से सुभाष, 23 से राकेश कुमार हैं। पोस्ट ग्रेजुएट में दो से प्रबल प्रताप सिंह, चार से ओमवीर सिंह,  17 से रवि कुमार शामिल हैं।
वेबसाइट पर अधूरे नतीजे
आगरा। जिला प्रशासन ने एक तो मतगणना बेहद सुस्ती से की। दूसरा नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने में भी देरी की। जिला पंचायत के 51 वार्डो में से सोमवार रात दस बजे तक 40 का रिजल्ट भी वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाया। बीडीसी के नतीजों में भी इसी तरह देरी की गई।
80 फीसदी की जमानत जब्त
आगरा। जमानत बचाने के लिए उम्मीदवार को कुल पड़े वोट का छठा हिस्सा चाहिए। जिला पंचायत में मतदाताओं ने सिर्फ दो उम्मीदवारों पर ज्यादा भरोसा किया। इसके चलते अधिकांश सीटों विजेता और दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार की ही जमानत बच पाई। लगभग 80 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है।
बेटा-बेटी और पिता तीनों बने बीडीसी
फतेहाबाद। पंचायत चुनावों की मतगणना के परिणाम के बाद क्षेत्र पंचायत फतेहाबाद के सदन में अब बेटा-बेटी और पिता तीनों एक साथ बीडीसी सदस्य के रूप में बैठेंगे। पिता अशोक कुमार और बेटा मनोहर सिंह के निर्विरोध निर्वाचन के बाद रविवार को बेटी अंजली भी वार्ड 58 से विजयी घोषित की गईं। एक ही परिवार में एक साथ तीन बीडीसी सदस्य चुने जाने के बाद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें