फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटें। गरीब और किसान ही इस बार भाजपा को सरकार से हटाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा नेता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से लोग परेशान हो चुके हैं। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस हमेशा विकास की बात करती है। भाजपा धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है। कांग्रेस में हर वर्ग का सम्मान पूरी तरह सुरक्षित है। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार भाजपा का हटना तय है।
भाजपा सरकार की नीतियों से पूरे देश का किसान परेशान है। एक महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। सरकार को कृषि कानून वापस लेने चाहिए। इस मौके पर डॉक्टर उमेश टिंगल, चंद्रप्रकाश दुबे, कैलाश उपाध्याय, सुरेश राठौर, रामविलजास शाक्य, विनोद शर्मा, मनोज शाक्य, तहसीलदार शाक्य, हरविलास सिंह, देशराज सिंह, सुरेश कठेरिया, संजीव सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें