फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस पर लगा ये आरोप

Sat, 18 Aug 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद पुलिस और मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के नालबंद चौराहे पर यूपी डायल 100 की गाड़ी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इससे मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। घटना में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह नालबंद चौराहे पर चालक डायल 100 गाड़ी बैक कर रहा था, उसी वहां से गुजर रही बुजुर्ग जैनब उसकी चपेट में आ गई। टक्कर लगने से जैनब गंभीर रूप से घायल हो गई। 

परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर आए, यहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही बसपा नेता अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी बैक करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के परिजन डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें