फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब को मिला मंडल में बैस्ट सर्विस क्लब अवार्ड

विज्ञापन
कासगंज में लायंस क्लब के पदधिकारियों को अवार्ड देते मंडल अध्यक्ष। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। लायंस क्लब कासगंज की जनरल मीटिंग का आयोजन खुशी रेस्टोरेंट में किया गया। इसमें क्लब को मंडल में बेस्ट सर्विस क्लब का अवार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करने के साथ ही उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने कहा कि क्लब के द्वारा सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। जिसके लिए क्लब को मंडल में बेस्ट सर्विस क्लब के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने यह अवार्ड क्लब को प्रदान किया। इसके अलावा उन्होंने राजकुमार जाखेटिया को बेस्ट जोन चेयर पर्सन का एवं अनुराग माहेश्वरी को बेस्ट सचिव का अवार्ड प्रदान किया।
क्लब द्वारा अब तक के किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया एवं सत्र 2022-23 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें राज कुमार जाखेटिया को रीजन चेयर पर्सन, एके सिंह पुंढीर को जोन चेयर पर्सन, अनुराग माहेश्वरी को अध्यक्ष, विजय कुमार सिंह को सचिव तथा मनोज कुमार जाखेटिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संचालन शांतनु चौधरी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल सचिव किशोरी श्याम, मंडल कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश, राधाकृष्ण गोयल, हरपाल सिंह सोलंकी, लाल सिंह वर्मा, प्रभात गर्ग, सचिन पुंढीर, देवेश अग्रवाल, दिनेश वर्मा, सुनील माहेश्वरी, पवन बिड़ला, राजेंद्र बिड़ला, प्रेरित अग्रवाल, अनिल कुमार जैन, विजय सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, डा. सौरभ माहेश्वरी उपास्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें