फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में सो रहे वृद्ध व तीन जानवर जिंदा जल गए। सूचना पाकर एसडीएम व सीओ शिकोहाबाद सहित थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया।
थाना मक्खनपुर के बदनपुर कर्खा निवासी रामब्रेश (60) पुत्र रामहंस गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित झोपड़ी में रहते थे। वो पैरालाइसिस का शिकार थे। झोपड़ी में एक बछड़ा एवं दो बकरियां भी बंधी थीं। शनिवार को तड़के करीब चार बजे रामब्रेश का बड़ा बेटा सुभाष पहुंचा था।
वो झोपड़ी में लैंप को जलाने के बाद दाना लेने के लिए चला गया था। लेकिन थोड़ी देर के बाद लौटकर देखा तो झोपड़ी से आग की लपटें उठ रहीं थी। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। आग की चपेट में आने से रामब्रेश और तीनों मवेशी की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।