फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में जूता कारीगर के घर पर हमला, डंडे से पीटकर वृद्ध को मार डाला

Thu, 03 Jan 2019 12:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बच्चों के झगड़े को लेकर पड़ोसी ने जूता कारीगर के घर पर हमला बोल दिया। जूता कारीगर के वृद्ध पिता की डंडे से पिटाई लगाई। उनके सिर में डंडा मारा, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दोरैठा नंबर दो निवासी शिवचरन (65) पुत्र नवल सिंह लेदर के बैग बनाने का कार्य करते थे। उनका बेटा रामवीर जूता कारीगर है। वो बुधवार को काम पर गया था। उसकी पत्नी सरिता, मां द्रौपा और पिता शिवचरन घर में थे। 

दोपहर में रामवीर का नौ साल का बेटा विशाल घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी देशराज के बेटे से उसका झगड़ा हो गया। बच्चों के झगड़ने की आवाज सुनकर शिवचरन बाहर आ गए। उन्होंने बच्चों को अलग कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

आरोप है कि शाम को देशराज, उसके दो साले घर में आ गए। उन्होंने गालीगलौज कर दी। शिवचरन ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने लगे। शिवचरन को डंडे से पीटा। उनके सिर में डंडा मार दिया, जिससे वह गिर पड़े। 

इसकी जानकारी पर बेटा रामवीर आया तो पड़ोसी ने उसके साथ भी मारपीट की। पड़ोसियों के आने के बाद आरोपी भाग गए। रामवीर पिता को अस्पताल ले गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने देशराज और उसके दो सालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। वह फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें