फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुजुर्ग मां-बाप को साथ रखने के लिए बेटे ने रखी ऐसी शर्त, सुनकर आप भी कहेंगे भगवान किसी को न दे ऐसी औलाद

Mon, 04 Sep 2023 01:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उम्र का आखिरी पड़ाव में आगरा के बुजुर्ग दंपति के सामने बेटे ने ऐसी शर्त रख दी है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जो उम्र आराम करने की होती है, उसमें दंपति के बेटे और बहू उनसे काम कराना चाहते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कहते हैं कि जवान बेटा बुढ़ापे में मां-बाप का सहारा बनता है, लेकिन यहां जो कुछ हुआ वो इस कहावत के उलट है। एक बेटे ने अपने माता-पिता के सामने ऐसी शर्त रखी है कि आप भी हैरान रह जाएंगे। बेटे की करतूत के बाद  75 साल की उम्र में पिता और मां ने परिवार परामर्श केंद्र में मदद की गुहार लगाई है। पिता की शिकायत के बाद काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया।
विज्ञापन


यहां का है मामला 
मामला ताजगंज के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति का है। उनका एक बेटा है। जिसकी शादी हो चुकी है। आरोप लगाया कि बेटा घर से उन्हें निकालना चाहता है। इसके लिए बेटा ही नहीं बहू भी उन्हें प्रताड़ित करती है। अब उम्र के इस आखिरी पड़ाव में वो जाएं भी तो कहां जाएं। बुजुर्ग पिता ने बताया कि बेटा कहता है कि  घर पर बैठे-बैठे खाते रहते हैं। कुछ काम नहीं करते। ऐसा कैसे चलेगा। बुढ़ापे में हाथ पैर चलते रहें तो अच्छा रहेगा, साथ ही चार पैसे भी घर में आएंगे। 

ये भी पढ़ें -  UP: शादी के 17 साल बाद पत्नी को पसंद आया दूसरा धर्म, पति ने किया विरोध तो बोली- इसमें है बहुत सुकून
विज्ञापन

बहू भी मारती है ताने 
बुजुर्ग पिता का कहना है कि बेटे को जीवन भर की कमाई से घर बनाकर दिया है। अब बेटा उन्हें ही घर में नहीं रहने देना चाहता। बहू से किसी काम के लिए बोलो तो वो भी तानें मारती है। इतना ही नहीं उन्हें खाना तक नहीं दिया जाता है। बहू भी बेटे की तरह ही उन्हें परेशान करती है और कुछ काम करने के लिए कहती रहती है। 

ये भी पढ़ें -  प्यार के बदले मिली मौत: प्रेमिका के घर गया था युवक, बोलेरो में लौटकर आई लाश; एक गलती से खुल गया कत्ल का राज
 

बेटे ने बताए आरोप गलत 
वहीं जब इस मामले में बेटे से बात की गई तो उसने खुद पर लगाए गए आरोप गलत बताते हुए कहा कि माता-पिता घर बैठे-बैठे हर बात पर कमेंट करते रहते हैं। उनसे कुछ भी कहो तो उन्हें लगता है कि बेटा ऑर्डर दे रहा है। वे किसी बात को समझना नहीं चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें -  बेबस पति की पुलिस से गुहार: बियर और शराब के कॉकटेल से पत्नी हो जाती है आउट, फिर करती है ऐसी हरकतें; शर्म न आती
 
विज्ञापन

नहीं बनी बात
बुजुर्ग माता-पिता और बेटे के बीच काउंसलर ने समझौता कराने का बहुत प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि मामले में अगली तारीख दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें