फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस भाई को जान से ज्यादा चाहा, उसने मां समान भाभी से बनाए संबंध; आधी रात को दी ऐसी मौत...देखकर कांप गए लोग

Sun, 18 Aug 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में रिश्तों के कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया। जिस छोटे भाई से जान से भी ज्यादा प्यार किया, युवक ने उसी की नल के हत्थे से वार कर हत्या कर दी। घटना के पीछे की वजह भाभी से अवैध संबंध बताई जा रही है। 
विज्ञापन
परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में युवक ने सोते समय अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। नल के हत्थे से उसके सिर पर प्रहार किए, जिससे वो लहूलुहान हो गया। परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। हत्या के पीछे भाभी के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की ली गई है।
विज्ञापन









 

गांव बारथर निवासी यतेंद्र ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई अनुज उर्फ जितेंद्र (25) राज मिस्त्री का काम करता था। वहीं उससे बड़ा मुनेंद्र उर्फ टिल्लू मूर्ति बनाने का काम करता है। शनिवार की रात सभी लोग अच्छी तरह से खाना खाकर बातचीत करते हुए सो गए। रात में लगभग 1 बजे मालूम पड़ा कि मुनेंद्र ने जितेंद्र को नल के हत्थे से प्रहार कर मार डाला है। बताया कि मुनेंद्र अक्सर शराब के नशे में रहता है। उसकी पत्नी मधु 2 वर्ष से अपने मायके शाहजहांपुर में रह रही है। घर वाले हत्या के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से बचते नजर आए। 

 
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुनेंद्र से जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर अवैध संबंध होना भी सामने आया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें