फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बड़े भाई ने छोटे पर किया पिस्टल से फायर, गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र की बैंक काॅलोनी में विवाद होने पर शराब कारोबारी ने अपने छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि निशाना चूक जाने से गोली दीवार में जा लगी। आरोपी की पत्नी ने पुलिस पर राजीनामा के दौरान 70 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। न देने पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बैंक हाउस काॅलोनी निवासी उर्वशी ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पति शराब पीकर आए दिन गालीगलौज करते हैं। एक जनवरी की शाम 7 बजे पति शिवम सिंह ने गालीगलौज के दौरान विवाद होने पर छोटे भाई पर फायर कर दिया। गनीमत थी कि उसे गोली नहीं लगी। पुलिस से शिकायत पर आरोपी भाग गया। शुक्रवार रात पुलिस ने उसे खंदारी चौराहे स्थित मेट्रो पुल के पास गिरफ्तार किया। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आवेश में दी थी तहरीर
प्रकरण में आरोपी की पत्नी उर्वशी ने बताया कि उनके और पति के नाम पर मैनपुरी में शराब के ठेके संचालित हैं। पति और देवर दोनों साथ कार्य करते हैं। उन्होंने पति के झगड़ा करने की शिकायत की थी। आवेश में आकर तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस पति और देवर को लेकर थाने आई थी। दो घंटे बाद वह राजीनामा करने पहुंची तो पुलिस ने उनसे 70 हजार रुपये मांगे। नहीं देने पर अगले दिन प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने इस बात की पुलिस आयुक्त और 1076 हेल्पलाइन पर शिकायत भी की है।
विज्ञापन

महिला के आरोप निराधार
डीसीपी सिटी ने बताया कि महिला के आरोप निराधार हैं। रात में महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को वीडियो में विवाद और फायरिंग का बयान दिया था। आरोपी के बेटे ने भी घटना की पुष्टि की है। आरोपी के पास खाली खोखा भी बरामद किया गया है। पिस्टल और खोखा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें