फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फटे तिरपाल से टपक रही थी ओस, बेसहारा की मदद के लिए बढ़े हाथ

Sun, 04 Jan 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के गुमानसिंह पुरा गांव में दो साल पहले राम सिंह निषाद की बिजली का करंट लगने से जान चली गई थी। उनकी विधवा पत्नी सुनीता देवी फटे तिरपाल की छत के नीचे सर्द रातें काटने को मजबूर थी। उन्होंने बताया कि फटे तिरपाल से ओस की बूंदे टपकती हैं, जबकि बारिश के दिनों में झोपड़ी में पानी भर जाता है। अटल सर्वसमाज विकास संस्था पुरा जौमर्द ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। फटे तिरपाल की जगह पर झोंपड़ी पर नया तिरपाल लगवाया। राशन की भी व्यवस्था की है। संस्था ने बीडीओ से बेसहारा विधवा को आवास दिलाए जाने की मांग की है। मौके पर जिलाध्यक्ष रामकरण गुर्जर, अनुज मिश्रा, धीर सिंह राठौड, मुकेश फौजी, अशोक राजपूत, वीर सिंह बघेल, विनय कुमार, हरवीर सिंह गुर्जर, अमर चंद कुशवाह, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें