फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई बने कसाई: खेत में जाते समय पकड़कर पीटा, फिर बेरहमी से छोटे को मार डाला; वजह थी कुछ ऐसी

Tue, 12 Dec 2023 04:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तीनों भाइयों में विवाद हुआ, जिसके बाद सबसे छोटा भाई खेत पर जा रहा था। यहां दोनों बड़े भाइयों ने उसे दबोच लिया और उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसकी ही दो बड़े भाई हैं। हमला उस समय किया गया, जब वो खेत पर जा रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद एक भाई मौके से भाग निकला, जबिक दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार  कर लिया है।  
विज्ञापन


गांव नगला दयाराम के रहने वाले घनश्याम की उसके ही बड़े भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि तीनों भाइयों में घरेलू विवाद था। इसी वजह से घनश्याम को उन दोनों ने तब पकड़ा, जब वो खेत में जा रहा था। दोनों ने घनश्याम के साथ पहले जमकर मारपीट की। इसके बाद किसी नुकीले हथियार से उसके चेहरे पर वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा भाई अभी फरार बताया गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें