फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासमझी में खेला खतरनाक खेल, आठ साल की बच्ची बनी 'आग का गोला', हालत गंभीर

Wed, 11 Dec 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के गांव सूरजपुर में सोमवार की शाम बच्चों ने खेल-खेल में एक दूसरे पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया। इस बीच एक बच्चे ने जलती हुई माचिस की तीली बच्ची पर फेंक दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल भर्ती कराया, यहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी ब्रजेश कुमार सोमवार की शाम किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर पर आठ वर्षीय बहन अनुपम व परिवार के कुछ बच्चे मौजूद थे। बच्चे आपस में खेलते हुए सर्दी से बचाव के लिए आग जला रहे थे। तभी खेल-खेल में एक दूसरे पर मिट्टी का तेल फेंकने लगे। 

फ्रॉक पर गिर गया था मिट्टी का तेल

मिट्टी का तेल अनुपम की फ्रॉक पर गिर गया था। इस बीच किसी बच्चे ने माचिस जलाकर फेंक दी। जब तक घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक अनुपम आग की लपटों में घिर गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने कंबल डालकर आग को बुझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। बच्ची करीब 70 फीसदी तक जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

लापरवाही व अनदेखी बनी हादसे का कारण

घटना के समय घर में मौजूद परिजनों की लापरवाही व अनदेखी भी इस हादसे की काफी हद तक जिम्मेदार है। नासमझ बच्चों की पहुंच में मिट्टी का तेल और माचिस थी। इसके बाद भी परिजन बेफिक्र थे। यही लापरवाही अनुपम को भारी पड़ गई। इस समय बालिका सैफई के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें