फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेडियम में छह दिन तक भिड़ेंगी आठ टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एमएस चौहान मेमोरियल आगरा रीजन सीनियर मेन्स फुटबॉल लीग 2026-27 का आयोजन 28 जून से 5 जुलाई तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। उद्घाटन 28 जून को होगा, जिसमें आगरा और मथुरा की प्रमुख टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों को दो पूलों में बांटा गया है। पूल-ए में आगरा फुटबॉल एकेडमी, श्रीजी फुटबॉल क्लब (मथुरा), थ्राइव फुटबॉल एकेडमी (आगरा) और यूनाइटेड एफसी. शामिल हैं। वहीं पूल-बी में 9 पैरा, सनराइज फुटबॉल क्लब (आगरा), केआर फुटबॉल क्लब (मथुरा) और यादव फुटबॉल क्लब को जगह मिली है। उद्घाटन के दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2 बजे आगरा फुटबॉल एकेडमी और श्रीजी फुटबॉल क्लब, मथुरा के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला शाम 4 बजे यादव फुटबॉल क्लब और सनराइज फुटबॉल क्लब, आगरा के बीच खेला जाएगा। आगरा फुटबॉल के लिए यह लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मानी जा रही है। प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक राजेश कुलश्रेष्ठ हैं। आयोजन सचिव सुरेंद्र चौहान, चैंपियनशिप समन्वयक आदित्य चौहान और टूर्नामेंट निदेशक अक्षय सिंह सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें