तंबाकू उत्पादों के आठ नमूने जांच के लिए भेजे
सीएमओ के निर्देश पर तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और सचल प्रवर्तन दल ने तंबाकू नियंत्रण के लिए मंगलवार को शहर में तंबाकू उत्पादों की जांच के लिए छापामार कार्रवाई। इस दौरान अलग-अलग दुकानों से आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता के निर्देशन में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के संयोजक सचिव एसीएमओ डाॅ. विजेन्द्र सिंह और सदस्य जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद की दुकानों पर छापा मारा। धुआं रहित तंबाकू उत्पाद और धुआं सहित तंबाकू उत्पादों के आठ नमूने एकत्र कर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च नोएडा को जांच के लिए भेजा। टीम ने सिगरेट के दो, बीड़ी का एक और पत्ती की तंबाकू के पांच नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी देखी गई। सभी वेंडरों और दुकानदारों से अपील की गई कि वह अधिनियम के अनुसार ही कार्य करें।