फिरोजाबाद जिले में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। मंगलवार को कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचीं। अब जिले में सक्रिय मामले 18 हो गए हैं।
शिकोहाबाद के रामलीला ग्राउंड क्षेत्र में रहने वाले आगरा के असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज को मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, गणेश नगर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली से आई युवती के कोरोना संक्रमित होने के बाद परिजनों के सैंपल लिए गए थे।
मंगलवार को युवती के माता, पिता एवं परिवार के चार और सदस्य संक्रमित मिलें। इधर, सोमवार को संक्रमित मिले शिकोहाबाद एटा रोड निवासी युवक की मां भी कोरोना संक्रमित पाई गईं।