फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में डेंगू: जिला अस्पताल में इलाज को पहुंचे आठ मरीजों में डेंगू, चार बच्चे भी शामिल

Wed, 15 Sep 2021 07:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज

सार

बुधवार को जिला अस्पताल पर इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों में आठ में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद चिकित्सकों ने उनकी जांच कराई। जांच में इन मरीजों की एलआईजा रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद इन मरीजों को भर्ती कर लिया गया।
 
विज्ञापन
कासगंज: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी दवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में डेंगू लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। जिला अस्पताल पर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में आठ डेंगू से पीड़ित पाए गए। इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। चिकित्सकों ने इन मरीजों को अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर लिया है। वायरल फीवर के साथ ही मलेरिया एवं डेंगू भी जिला में हाहाकार मचाने लगा है। जिससे लोगों में दहशत बढ़ रही है। बुखार आने पर अब मरीज लापरवाही नहीं बरत रहे। वे इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों की दौड़ लगाने लगे हैं। जिला अस्पताल पर तो मरीजों की भीड़ टूट रही है। सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही मरीज अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। जिससे अस्पतालों पर भीड़़ बढ़ना शुरू हो गई है। बुधवार को जिला अस्पताल पर इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों में आठ में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद चिकित्सकों ने उनकी जांच कराई। जांच में इन मरीजों की एलआईजा रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद इन मरीजों को भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन


डेंगू पीड़ित बालक आगरा रेफर
पूर्व चेयरमेन विशाल बाबू गुप्ता का पुत्र कृष (16) के बुखार से पीड़ित होने पर चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे आगरा ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।

शिविर में 25 मरीज मिले बुखार से पीड़ित
पटियाली क्षेत्र के गांव प्यारमपुर में बालक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर शिविर लगाया। शिविर में 25 बुखार पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से 7 की मलेरिया व 2 डेंगू जांच की गई। जो निगेटिव निकली। टीम में डा. अमित, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आरपी सिंह, विजय कुमार, मुशीद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


डोर टू डोर सर्वे में 49 मरीज मिले बुखार पीड़ित
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे डोर टू डोर सर्वे में 48 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए। इनमें से एक मरीज मलेरिया संक्रमित पाया गया। जबकि 25 मरीजों में सर्दी जुकाम, 7 मरीजों में खांसी की शिकायत मिली।
विज्ञापन

डेंगू का डंक: घातक डेन-2 स्ट्रेन से हृदय में पानी, धड़कन भी तेज, एसएन के मेडिसिन विभाग में सात मरीजों में मिली परेशानी
लापरवाही: प्रधानमंत्री के लोकार्पण से पहले 'खुली पोल', आगरा में स्मार्ट सिटी के आधे कैमरे बंद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें