ईद उल जुहा (बकरीद) का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। आगरा में कुरबानी के लिए जमकर बकरों की खरीदफरोख्त हो रही है। हींग की मंडी, सदर भट्ठी और नमक की मंडी में बकरों की बिक्री के लिए रात में मंडियां लगाई जा रही हैं।
मंटोला के हींग की मंडी, नमक की मंडी की बकरा मंडी में धौलपुर, भरतपुर, सैंया, एत्मादपुर, इरादतनगर, जगनेर और फिरोजाबाद से व्यापारी आ रहे हैं। मंडी में कुछ लोग अपने बकरे के ऊपर मजहबी बातों का लिखा हुआ बताकर ज्यादा कीमत मांग रहे हैं।
तोरा की पशु हाट में एत्मादपुर के व्यापारी वसीम का बकरा एक लाख रुपये में बिका। इसी तरह हींग की मंडी में भरतपुर के विनोद का बकरा 60 हजार रुपये में खरीदा गया। व्यापारियों ने लोगों को लुभाने के लिए बकरों को नाम भी रखे हुए हैं।