फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनपद भर में 72 ईदगाहों एवं 211 मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज

Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में भर ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद में 72 ईदगाहों एवं 211 मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। वहीं मुल्क में अमन की दुआ की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुुबारकबाद दी। लोग नए परिधानों में नजर आए। वहीं बच्चों ने झूला झूलकर खूब मस्ती की। नगर में पुरानी ईदगाह, नई ईदगाह, सराय मस्जिद सहित अन्य स्थानों पर सुबह ईद की नमाज पढ़ी गईं। इसके बाद लोग एक दूसरे को गले मिले। लोगों में ईद को लेकर खुशी थी। वहीं कस्बाई क्षेत्रों में भी ईद का पर्व उत्साह से मनाया गया।
विज्ञापन

सोरोंजी तीर्थनगरी में ईद उल फितर पर कासगंज गेट स्थित ईदगाह पर अता की गई। जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज ओवैस अहमद कादरी द्वारा ईद की नमाज अता कराई गई। मुल्क की तरक्की के लिए एवं शांति के लिए दुआएं कराई गई। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर कमाल हसन रहमानी, मुस्तफा कामिल एडवोकेट, रियाज अहमद, इफ्तिदार हुसैन, इसरार गाजी आदि मौजूद रहे।
गंजडुंडवारा में ईद की नमाज मोहनपुर रोड स्थित ईदगाह, थाना रोड स्थित ईदगाह, एटा रोड बिजली घर के सामने ईदगाह, सहावर रोड स्तिथ ईदगाह सहित अन्य स्थानों पर नमाज पढ़ी गई। लोगों ने खुशी से ईद पर्व को मनाया। इस मौके पर हाजी मुनव्वर हुसैन, अजहर हुसैन, स्वालहे अंसारी, अबूतालिब, सरताज हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहावर में नई ईदगाह व पुरानी ईदगाह मैं ईद की नमाज अता की गई। मौलाना अकीकुल रहमान ने आपसी सौहार्द और मुल्क की तरक्की की दुआएं कराई। नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तान पहुंच अपने बुजुर्गों को इस्सालाहे सवाब किया। उसके बाद मिठाइयां और खीर खिलाकर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की। नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ईद पर सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी करते रहे।
अमांपुर में ईद उल फितर का पर्व उत्साह से मनाया गया। ईद नमाज के बाद लोगों ने ईद मिलन पर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी। गांव नादर मई, फकौता, चीतरा तथा करसाना कमालपुर में भी ईद की नमाज अता की गई। इस दौरान राम नारायण मित्तल, पूर्व चेयरमैन चांद अली, नमाज के दौरान पुलिस सुरक्षा में तैनात रहा।
सिढ़पुरा में शनिवार को कब्रिस्तान के पास स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी गई। इमाम सैजाद हाफिद ने मुल्क में शांति के लिए दुआ कराई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। लोग नए परिधानों में नजर आए। बच्चों ने मेलों का लुत्फ लिया।
पटियाली में उत्साह व खुशी से ईद का पर्व मनाया गया। शुक्रवार की रात चांद दिखाई देते ही लोगों में खुशी छा गई। युवाओं ने गलियों एवं घरों को सजाया। सुबह ईदगाहों में पहुंचकर ईद की नमाज पढ़ी। एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों ने मेलों में झूला झूलकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें