फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की हुई कवायद

Mon, 06 May 2024 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की हुई कवायद
विज्ञापन

-कार्यालयों पर तैयारी में जुटे रहे पदाधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। लोकसभा सीट के लिए आज होने वाले मतदान में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार को प्रत्याशियों सहित नेताओं का जोर रहा। बूथ अध्यक्षों को हिदायत दी गई कि अधिक से अधिक लोगों से मतदान कराएं। मतदान का प्रतिशत बढऩे पर ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को जीत का अंतर बढऩे की उम्मीद है।

चुनाव प्रचार थमने के बाद सोमवार को प्रत्याशियों सहित पार्टी पदाधिकारियों ने मतदान अधिक से अधिक कराने की तैयारी की। बूथ अध्यक्षों के साथ ही जिम्मेदार लोगों को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिन क्षेत्रों में रविवार की शाम तक बस्ते नहीं पहुंच सके थे। उन इलाकों में सोमवार की दोपहर बाद तक बस्ते भी पहुंचाए गए। हिदायत दी गई कि मतदान केंद्र पर हर हाल में बस्ता लगाया जाए। मतदान करने के लिए आने वाले मतदाता की समस्या का निराकरण भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों ने पोलिंग एजेंटों को टिप्स भी दिए। फर्जी मतदान रोकने के लिए जागरूक किया। कहा कि संदिग्ध महसूस होने पर वोट जरूर चेलेंज करें। पहचान पक्की होने के बाद भी मतदान करने दें। हिदायत दी कि बेबजह विवाद से बचें। समस्या होने पर मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले प्रेक्षक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को अवगत कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें