मैनपुरी। लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट ने राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायालयों में सूचीबद्ध किए गए मामलों का प्रभावी निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर करें।
बैठक में नोडल अधिकारी स्पेशल जज प्रदीप कुमार ने कहा कि दीवानी परिसर में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। दोनों पक्षों की सहमति से ही सूचीबद्ध किए गए मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मुकदमों को समझौते से निपटाया जाएगा। जिस अदालत से जितने मुकदमे राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। उनका प्रभावी तरीके से निस्तारण किया जाए। राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी, सीजेएम अमित सिंह, सिविल जज अमित मिश्रा, स्पेशल जुडीशियल मजिस्ट्रेट राजाराम भारती, सिविल जज रवि कुमार सागर, योगेश शिवा, अपर सिविल जज आयुषी पांडेय, मीनाक्षी बंसल, शिखा चौधरी, अंकुर सिंह सोलंकी, प्रशांत वर्मा, जयंती, रोबिन कुमार, कुनाल भास्कर, रचना रावत, नंदिनी पांडेय, सत्या चौधरी मौजूद रहे।