फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो से शिक्षा लेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा पाने का अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशालय ने प्लान तैयार किया है। कार्यक्रम में तीन प्रकार की हस्त पुस्तिकाओं को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षण तकनीकी के विकास के लिए राज्य परियोजना निदेशक ने परिषदीय स्कूल में हस्त पुस्तिका वीडियो संचालन का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रदेश भर से बेहतर टीएलएम सामग्री प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों का चयन किया गया है। जिले से चार शिक्षकों का चयन किया गया है जो प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में अपनी पाठ्य पुस्तक को प्रस्तुत करेंगे। प्राथमिक विद्यालय छबीलेपुर पर तैनात शिक्षिका किरनवाला, प्राथमिक विद्यालय चनेपुर पर कार्यरत शिक्षिका मयंका शर्मा, प्राथमिक विद्यालय नाहिली से शिक्षक महेंद्र कुमार व शिक्षिका निशंका जैन को लखनऊ में 19 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली कार्यशाला में अपनी पुस्तक के साथ प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रण भेजा है।
इन शीर्षकों पर होंगी हस्तपुस्तिकाएं
जिन हस्त पुस्तिकाओं से वीडियो बनाए जाएंगे उनके लिए शीर्षक भी निर्धारित कर दिया गया है। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह विषय पर पाठ्य पुस्तकें तैयार होंगी। इनसे वीडियोज तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

19 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय कार्यशाला के लिए जिले के चार शिक्षक- शिक्षिकाओं का चयन हुआ है। निश्चित ही नई व्यवस्था छात्रों के लिए हितकारी होगी।
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें