फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की छह शिक्षिकाओं को मिला अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विप्रो अर्थियन कार्यक्रम में जिले की शिक्षिकाओं ने प्रदेश स्तर पर अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार हासिल कर जिले का परचम लहराया है। शिक्षिकाओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

विप्रो अर्थियन कार्यक्रम में प्रदेश के प्रत्येक जनपद से परिषदीय और कॉन्वेंट तथा माध्यमिक विद्यालयों से रिपोर्ट मांगी गई थी जिसमें प्रदेश स्तर पर सम्मान के लिए जिले से छह शिक्षिकाओं का चयन किया गया है। इमनें प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम की सहायक अध्यापिका निशंका जैन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोजपुरा की विज्ञान अध्यापिका मीनाक्षी पाल, प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर की मयंका शर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर से नेहा हजेला, प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर से रेशू जैन और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीलों से शालिनी चतुर्वेदी शामिल हैं। इन सभी को ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सभी शिक्षिकाओं की सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें