फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संविलयन की जांच कर किया जाए संशोधन’

विज्ञापन
संविलयन में खामियों को लेकर बीएसए को ज्ञापन देते अंतर्जनपदीय शिक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीएसए विजय प्रताप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विद्यालयों के संविलयन में बरती गई लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते हुए जांच कर संशोधन की मांग की गई। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संविलयन में बड़ी लापरवाही बरती गई है। खंड शिक्षाधिकारियों ने ऐसे विद्यालयों का भी संविलयन कर दिया है जिनकी बाउंड्रीवाल अलग-अलग हैं। विद्यालयों के बीच में सड़क भी है।
विज्ञापन

ऐसे विद्यालय जिनके मुख भी अलग-अलग दिशाओं में हैं। उनका भी संविलयन कर दिया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन ही खराब हो गए थे इसलिए व प्राइमरी में संचालित हो रहे थे उनका भी विलय कर दिया गया है। मांग की गई कि ऐसे विद्यालयों की जांच कर संविलयन से बाहर किया जाए। इस संबंध में एक ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव, महामंत्री संदीप यादव, प्रदेश संगठन मंत्री गौरव कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, गिरिराज कुमार, हेमंत कुमार, कल्पना चौहान, शगुन चौहान, राजीव अंबेश, पवन कुशवाह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें