ैनपुरी। जिले के परिषदीय स्कूलों में तीन हजार शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। स्थिति यह है कि कुछ स्कूलों में एक शिक्षक है, कहीं दो शिक्षकों की तैनाती है। शिक्षकों की कमी का असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। जिले के 150 स्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं।
जिले में चल रही शिक्षकों की कमी के संबंध में शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है। तैयार रिपोर्ट में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन हजार शिक्षकों की कमी को दर्शाया है। इसके साथ ही बताया गया है कि जिले के डेढ़ सौ स्कूल एकल विद्यालय हैं। ऐसे में कहीं न कहीं इन स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों की तैनाती होने पर एकल स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे में यहां या तो ताला लटक जाता है या फिर शिक्षामित्र व विभाग को दूसरे विद्यालय से यहां शिक्षकों को अटैच करना पड़ता है।
हाईलाइर्ट्स
-2186 परिषदीय स्कूल जिले में हैं संचालित
-1.38 हजार छात्र संख्या है इन स्कूलों में
-4500 शिक्षकों की परिषदीय स्कूलों में है तैनाती
-1700 के करीब तैनात हैं जिले में शिक्षामित्र
शासन से रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी गई थी। जो भेजी जा रही है। जितने शिक्षक उपलब्ध हैं उनसे शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। एकल विद्यालय से जब कोई शिक्षक विभागीय कार्य से जाता है तो वहां दूसरे विद्यालय से शिक्षक की तैनाती की जाती है। किसी भी विद्यालय को बंद नहीं होने दिया जा रहा है।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए