कासगंज में कोठीवाल आढतिया महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह का दीप जलाकर शुभांरभ करते कुल?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। केएपीजी कॉलेज में 26वां दीक्षांत समारोह सोमवार को हुआ। इस दीक्षांत समारोह में भाषण देतेेे हुए महर्षि पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. महावीर अग्रवाल ने कहा कि विद्या मानव जीवन का सबसे बड़ा आभूषण और कभी क्षीण न होने वाला महान धन है।
उन्होंने कहा कि आज हमारा महान भारतदेश, विश्व के मानचित्र पर एक अत्यंत गौरवपूर्ण स्थान बना रहा है। हमारा देश विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला है। हम व्यापक भूमंडलीकरण और गहन स्पर्धा के दौर से गुजर रहे हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी का तीव्र गति से विस्तार हो रहा है। भारत विश्व की उन बड़ी शक्तियों में सम्मिलित हो रहा है, जिनका वर्चस्व सारी दुनिया में छाया हुआ है। मुख्य अतिथि कुल सचिव राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्व विद्यालय अलीगढ़ महेश कुमार ने कहा कि विश्व विद्यालय का यह पहला दीक्षांत समारोह है। यह गौरवपूर्ण मौका है। आज शिक्षित होकर जिन युवाओं ने डिग्री प्राप्त की वे अपने मेघा के बल पर देश और समाज की सेवा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के मन में दया का भाव होना चाहिए। हमें हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे बाना चाहिए। अपनी शिक्षा को मात्र नौकरी पाने का साधन नहीं बनाना चाहिए। महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रबंध कारिणी समिति के सचिव विनय कुमार जैन और प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार रुस्तगी ने प्रस्तुत की। दीक्षांत समारोह का संचालन डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने किया। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. अंजना वशिष्ठ रहीं।